नोएडा। सेक्टर-134 जेपी कॉसमॉस सोसाइटी के अंदर रॉन्ग साइड से जाने से रोकने पर गार्ड की पिटाई के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जनपद बुलंदशहर के गांव धुमरावली निवासी योगेश कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि वह मंगलवार को रात की ड्यूटी पर थे। रात करीब 11 बजे एक डिलीवरी बॉय रॉन्ग साइड बाइक लेकर सोसायटी में घुसने की कोशिश करने लगा। गॉर्ड ने विरोध किया तो बात कहासुनी तक बढ़ गई। इसके बाद डिलीवरी बॉय वापस लौट गया और कुछ देर बाद दो युवकों के साथ मौके पर पहुंचा। गॉर्डों के साथ में मारपीट की। एडीसीपी मनीषा सिंह का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है । ब्यूरो