फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में न्यायालय के आदेश पर चार माह बाद केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी । कोतवाली दादरी क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप बाइक से दुर्घटना होने पर बाइक सवार की मौत हो गई थी। घटना की रिपोर्ट न्यायालय के आदेश पर चार माह बाद दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के संतोष नगर कॉलोनी में रामा देवी परिवार के साथ रहती हैं। 18 अप्रैल को उनका बेटा दीपक बाइक पर सवार होकर सिकंदराबाद से अपने घर आ रहा था। जब वह दादरी के रेलवे रोड पर इंडियन पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो पीछे से तेजी से आई एक बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर होने पर वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई थी। घटना की शिकायत पुलिस आयुक्त से भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई । न्यायालय के आदेश पर बाइक नंबर के आधार पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें