रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा मोहम्मदाबाद गांव में घर में घुसकर गालीगलौज और लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रवि ने थाने में शिकायत दी है कि मंगलवार शाम को वह छोटे भाई गजेंद्र के आवास पर बैठे था। इसी दौरान गांव निवासी बिल्लू और वीरेंद्र अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर पहुंचा। वे गालीगलौज करने लगे जिसके विरोध पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।