फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जाम लगाने पर सिपाही समेत 183 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- कार में मिला था प्रोपर्टी डीलर सचिन का शव, हत्या का आरोप लगा लगाया था जाम
विज्ञापन

- 33 नामजद और 150 अज्ञात ग्रामीणों पर कार्रवाई, मृतक सचिन का मोबाइल बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कोंडली गांव के सचिन का कार में शव मिलने के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात जाम लगाने वाले 33 नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। परिजन व ग्रामीणों ने सचिन की हत्या का आरोप लगाकर जाम लगाया था। नामजदों में बुलंदशहर के ककोड़ थाना में तैनात सिपाही मोहन श्याम भी शामिल है। वहीं, मृतक सचिन का मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सचिन का मोबाइल एक सुरक्षाकर्मी को मिला है।
मंगलवार रात कोंडली गांव निवासी प्राेपर्टी डीलर सचिन का शव सेक्टर-151 के पास सड़क पर मिला था। इसके पास ही सचिन की क्षतिग्रस्त कार खड़ी थी। डिग्गी खुली होने और सचिन का शव सड़क पर होने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। जबकि पुलिस घटना को सड़क हादसा बता रही थी। हत्या का केस दर्ज करने की मांग को लेकर बुधवार रात ग्रामीणों ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर सेक्टर 151 के सामने दो घंटे तक जाम लगाया था। इसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई थी और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी। पुलिस ने जाम लगाने के मामले में मामले में गौतम बैरागी, जनक, सिपाही मोहन श्याम, आकाश उर्फ अक्कू, सोनू भाटी, मोनू भाटी, आजाद, श्रीपाल बैरागी, सौरभ, बबलू, हैप्पी, कमल बैरागी, पूरन शर्मा, नरेंद्र, सचिन बैरागी, पिंकू, अरविंद, देशराज, आदि 33 लोगों को नामजद किया है। दरोगा सचिन राठी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिवाइडर से टकराने का हादसा मान रही पुलिस
नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि हादसे से पहले एक स्थान पर सचिन सीसीटीवी में दिखा है। उसी स्थान से मोबाइल बरामद किया गया है। मोबाइल की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में डिवाइडर से कार के टकराकर हादसा होने और इसी में सचिन की मौत की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें