फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ - मामला हनीट्रैप कर जासूसी का, सीमा हैदर का नारको टेस्ट हो

विज्ञापन
विज्ञापन
मामला हनीट्रैप कर जासूसी का, सीमा हैदर का नारको टेस्ट हो
विज्ञापन

प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह बोले - केंद्रीय एजेंसियां और अच्छी तरह से करे मामले की छानबीन

जांच एजेंसियों ने इतनी आसानी से पबजी मोहब्बत के नाम पर कैसे छोड़ दिया
जेल जाने के बाद पुलिस ने रिमांड पर लेने की याचिका क्यों नहीं दायर की

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। इन दिनों भले ही पबजी पार्टनर सचिन मीणा के प्यार में चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा पहुंची सीमा हैदर चर्चा में है लेकिन इस पर कई संवेदनशील सवाल खड़े भी हो रहे हैं। सबसे पहली बात यह कि आखिर वह चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत कैसे आ गई। यह अकेली महिला सरहद पार करने करने की हिम्मत जुटा सकती है या इसके पीछे कोई अन्य ताकत है। जिसकी तलाश करने के बजाय पुलिस और एजेंसियां केवल मोहब्बत की इंतहा मान रही है। इस मामले में प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विक्रम सिंह ने भी सवाल खड़े किए हैं।
विक्रम सिंह का कहना है कि यह मामला हनी ट्रैप कर जासूसी का लग रहा है। महिला का नारको टेस्ट कराया जाना चाहिए। इस तरह तो कोई पाकिस्तानी एजेंट प्यार-मोहब्बत के नाम पर देश में घुसकर जासूसी कर सकता है और यहां के लोग मोहब्बत मानकर उस पर विश्वास कर लें। यह इतना आसान नहीं है कि कोई सरहद पार कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आ जाए। इस पर केंद्रीय एजेंसियों को और भी अच्छी तरह से जांच करनी चाहिए। मामले में कई ऐसे सवाल खड़े हो रहे हैं जिनका जवाब अब तक स्पष्ट तरीके से नहीं मिला।
विज्ञापन

पहला यह कि कोई महिला कैसे इतनी आसानी से पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आ सकती है। इसके बाद यह कि जांच एजेंसियों ने इतनी आसानी से पबजी मोहब्बत के नाम पर कैसे छोड़ दिया। एक और भी सवाल खड़ा हो रहा है कि जेल जाने के बाद पुलिस ने रिमांड पर लेने की याचिका क्यों नहीं दायर की। इससे लग रहा है कि स्थानीय पुलिस से अनौपचारिक रूप से क्लीन चिट मिल गई है।


-

पाक महिला का एनसीआर में आना बड़ी साजिश का हिस्सा

पबजी मोहब्बत के नाम पर आई पाकिस्तानी महिला आईटी की जानकार है। इसका राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करीब आना एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। पुलिस और जांच एजेंसियों को यह पता करना चाहिए कि यहां तक आने में महिला की किसने मदद की और उसने किन-किन लोगों से बात की। महिला ने सिम क्यों तोड़ा। - विक्रम सिंह, पूर्व डीजीपी

-
इनका नहीं मिला जवाब
- पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते कैसे आई सीमा : सबसे अहम यह सवाल है कि आखिर कैसे भारतीय सेना और अद्र्धसैनिक बलों के आंख में धूल झोंककर महिला भारत की सीमा में प्रवेश कर गई, जबकि उसके साथ चार बच्चे भी थे।
- जांच एजेंसियों ने कैसे छोड़ दिया : जब भी सरहद पार कर कोई अपने देश आता है तो कई दिनों तक अलग-अलग एजेंसियां उससे पूछताछ करती है लेकिन इस मामले में एजेंसियों ने पूछताछ तो की लेकिन जल्द ही महिला को छोड़ दिया।
विज्ञापन

- पुलिस ने पीसीआर क्यों नहीं मांगी : नोएडा पुलिस ने सीमा और सचिन को फरीदाबाद से पकड़ कर लाई और उसे कोर्ट में पेश कर दिया, जबकि एक दिन में ही सभी को जमानत मिल गई। इतने संवेदनशील मामले में पुलिस ने रिमांड की याचिका कोर्ट में क्यों नहीं लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें