नोएडा। सेक्टर-29 निवासी आरूषि जेरथ ने अपने पति उदयवीर सिंह और सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शादी दिसंबर 2022 में हुई थी और उनका एक बेटा है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग खर्च को लेकर असंतुष्ट थे और लगातार मारपीट करते थे। तंग आकर वह सितंबर 2025 से अलग रहने लगीं। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो