फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी से मारपीट में भाजपा नेता समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री चंदगीराम यादव और उनके दो भतीजों पर सफाई कर्मी से मारपीट और गाली-गलौच करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेज-3 कोतवाली पुलिस के अनुसार प्राधिकरण की ओर से तैनात सफाई कर्मी ईश्वर शनिवार को बहलोलपुर गांव में गए थे। उनका किसी बात पर भाजपा नेता के परिवारीजनों से विवाद हुआ था। इसी मामले में सफाई कर्मी के बेटे राधे ने दोपहर में चंदगीराम और उनके भतीजे कालू व एक अन्य पर मारपीट व गाली-गलौच का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। इस घटना के विरोध में कुछ सफाई कर्मचारियों ने कोतवाली के बाहर हंगामा भी किया। राधे की शिकायत पर पुलिस ने शाम को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि इससे पहले भी उक्त भाजपा नेता का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह एक कार्यक्रम के दौरान डांस करते दिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें