फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंटर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। नई अनाजमंडी गेट के सामने केंटर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात केंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित आलिम उर्फ राहुल निवासी तावडू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 25 सितंबर दिन के करीब 11 बजे वह अपनी बाइक पर नगर के नूंह रोड बाईपास पर निजी काम से जा रहा था। जब नूंह रोड पर नई अनाजमंडी के गेट नंबर दो के सामने पहुंचा तो उसी दौरान सामने से तेज गति व लापरवाही से आए केंटर चालक ने गाड़ी को मंडी के गेट की तरफ अचानक मोड़ दिया। हादसे में आलिम गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी चालक गाड़ी समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें