कार चोरी के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के स्वर्णनगरी निवासी एक व्यक्ति को कार चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट की मदद लेनी पड़ी। पीड़ित वजाहत सिद्दीकी के अनुसार उन्होंने एक होंडा सिटी कार खरीदी थी। 26-27 जून की रात गर्भवती पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर जब वह कार लेकर अस्पताल जाने के लिए पहुंचे तो कार गायब मिली। 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में शाहरुख और एक अन्य युवक कार ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने पहले कार मिलने का झांसा दिया, फिर कई दिन तक उन्हें टरकाती रही। लगातार 14 दिनों तक थाने के चक्कर लगाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कार में रखे एटीएम कार्ड, आधार, पैन कार्ड, तीन चेकबुक, एग्रीमेंट की फाइल, नकद 10 हजार रुपये और पत्नी की सोने की चेन भी चोरी हो गई। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो