फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। राजोली प्राइमरी स्कूल से अज्ञात चोर इन्वर्टर, बैटरी व बिजली का सामान चोरी कर ले गए। अध्यापक की शिकायत पर झिरका पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। अध्यापक त्रिलोक ने शिकायत में बताया कि चोर स्कूल का दरवाजा तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर स्कूल में जा कर देखा तो समान गायब पाया गया। उन्होंने बताया कि अपने स्तर पर चोरी करने वाले कि खोजबीन की गई है लेकिन फिलहाल कोई सुराग नहीं लग पाया है। जांच अधिकारी एएसआई दयाचंद ने बताया कि अध्यापक की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें