फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म व छेड़छाड़ का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। खंड के एक गांव निवासी 35 वर्षीय विवाहिता के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने दुष्कर्म व छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ महिला थाना में विभिन्न धाराओं के तहत दुष्कर्म व छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपने घर पर रात को करीब दस बजे सोई हुई थी। मौका पाकर गांव के युनूस व इबनस ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों के साथ मौजूद जावेद, तारीक व अरशद ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। यह मामला बीते सात अगस्त का है। दुष्कर्म व छेड़छाड़ की घटना पीड़िता ने अपने पति को बताई। जिससे गांव के दबंगों ने मामले को वहीं पर दबाने के लिए पीड़िता के परिजनों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। कई बार इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी हुई । लेकिन मामले में कोई समाधान नहीं हुआ। जिससे पीड़िता ने नूंह के महिला थाने में अपने पति के साथ आकर सारी आपबीती बताई। जिससे महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। लेकिन अभी आरोपियों की कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें