फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिना अनुमति पांच मंजिला इमारत बनाने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अनुमति पांच मंजिला इमारत बनाने पर केस दर्ज
विज्ञापन

- इमारत झुकने से आसपास के मकानों में भी आई दरार, बढ़ा जान माल का खतरा


माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण की अनुमति व नक्शा पास कराये बिना ग्रेनो वेस्ट के खेड़ा चौगानपुर गांव में खड़ी की गई पांच मंजिला इमारत बनाने पर मकान मालिक रविंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस इमारत के झुकने से आसपास के मकानों में भी दरार आ गई है। इससे जान माल का खतरा पैदा हो गया है। इसके चलते ग्रेनो प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक की शिकायत पर ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन




खेड़ा चौगानपुर गांव में मंदिर के पास पांच मंजिला इमारत अचानक झुक गई है। इस इमारत में 25 परिवार किराये पर रह रहे थे। हादसे की आशंका से मामले की शिकायत ग्रेनो प्राधिकरण से की गई थी। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर जाकर जांच की और इमारत खाली कराकर सील कर दिया। बताया गया है कि इमारत के आसपास बने मकानों में भी दरार आ गई है। इस मामले में पहले प्राधिकरण ने मकान मालिक को नोटिस जारी किया था। वहीं, इमारत की जांच के लिए आईआईटी दिल्ली को भी पत्र लिखा गया। इससे पहले भी ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी में हादसे की आशंका से कई मकानों को सील किया गया था। दिल्ली आईआईटी की रिपोर्ट के बाद इन्हें गिराने का दावा किया गया था। लेकिन अब तक इमारतों के नहीं गिराने से वहां भी हादसे की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें