रबूपुरा (संवाद)। खेड़ा मोहमदाबाद निवासी-दो भाइयों को गांव के चार युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 20 अक्तूबर को वह अपने भाई के साथ घर के बाहर खड़े थे। तभी रवि, गजेंद्र, जीतन और कमल ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें दोनों भाई घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।