फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राहुल अवाना के खिलाफ कोतवाली फेज-1 में आचार संहिता का उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। बृहस्पतिवार दोपहर को राहुल अवाना का स्वागत करने के लिए बड़ी तादाद में सपा कार्यकर्ता डीएनडी पर इकट्ठा हुए थे। सपा कार्यकर्ताओं के वाहनों की वजह से डीएनडी पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। वहां काफी देर तक ट्रैफिक जाम हो गया। जानकारी के मुताबिक सपा प्रत्याशी के स्वागत के लिए 200 से अधिक कार्यकर्ता 50 से अधिक गाड़ियों के साथ पहुंचे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मौके पर गलत तरीके से कारें खड़ी कर दीं। मामले में फेज-1 कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक बृजेश कुमार ने सपा प्रत्याशी राहुल अवाना के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। उनके खिलाफ आइपीसी की धारा 188/283/143/341/171सी व 123 (2) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें