फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूल बस चालक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली में ऑटो चालक ने स्कूल बस के चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दिल्ली के सभापुर करावल नगर निवासी किशन का आरोप है कि करीब दो माह पहले बस चालक ने यू-टर्न पर अचानक ब्रेक लगा दिया था जिससे उनका ऑटो टकरा गया और हादसे में उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। अब इलाज कराने के बाद पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि एक सितंबर को वह ऑटो से आ रहे थे। साथ में भाई उमेश भी थे। गौड़ सिटी के पास यू-टर्न पर दुर्घटना हुई। इसमें उनका ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। बिसरख कोतवाली के प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें