लोहरौली। दुधारा थाना पुलिस ने दुर्गा पूजा पंडाल लोहरौली बाजार में निर्धारित ध्वनि से तेज ध्वनि में डीजे बजा रहे डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर उपकरण जब्त किया है। एसओ दुधारा इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को उप निरीक्षक राम कुशल सिंह पुलिस टीम के साथ लोहरौली में भ्रमण पर थे। लोहरौली कस्बा में रखी गई दुर्गा पूजा पंडाल के बगल में डीजे संचालक संतोष पांडेय निवासी रसूलपुर थाना दुधारा बिना किसी सूचना के असमय निर्धारित ध्वनि से काफी अधिक ध्वनि में डीजे बजा रहे थे। मना करने पर भी और तेज गति से डीजे बजाया। सूचना व तहरीर के आधार पर डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर डीजे तथा उसमें संचालित होने वाले उपकरण को जब्त कर लिया गया है। संवाद