संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के शिकायत पर चार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता रुकसाना खातून ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 सितंबर को शाम 3 बजे के आसपास उनकी लड़की के बारे में कुछ विवाद को लेकर गांव के मुश्ताक अहमद, अनवर अली, सरवर अली, ऐजाज अहमद उनके लड़के अशफाक को गाली देते हुए लात-घूंसा व लाठी-डंडा से मारने-पीटने लगे। घटना देखकर बचाव में गए देवर मुमताज अहमद को भी काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। संवाद