दादरी (संवाद)। गौतमपुरी मोहल्ले में 10 जून को सतीश गौतम को रॉड से मारपीट कर घायल करने के मामले में महिला समेत चार आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने युवक का फोन और बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित ने उपचार के बाद शनिवार को अनमोल, बिजेंद्र, विमलेश व अश्विनी के खिलाफ दादरी कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।