दादरी (संवाद)। मलकपुर गांव निवासी पिंटू 30 अगस्त को वोल्टॉस कंपनी के काम से घोड़ी-बछेड़ा के पास से जा रहा था। रास्ते में तीन अज्ञात लोग बाइक पर आए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो लात-घूसों से पिंटू की पिटाई की गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट के दौरान उसका फोन भी गिर गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस विपिन व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में लगी है।