फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG में शराब घोटला, UP में FIR: विशेष सचिव और आबकारी आयुक्त समेत पांच पर केस दर्ज, इन धाराओं में एफआईआर

Mon, 31 Jul 2023 01:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

 छत्तीसगढ़ के विशेष सचिव और आबकारी आयुक्त समेत पांच पर केस दर्ज हो गया है। शराब के नकली होलोग्राम कासना स्थित कंपनी में बने थे। प्रवर्तन निदेशालय के उपनिदेशक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (सांकेतिक फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में हुए करोड़ों के शराब घोटाले में कासना स्थित कंपनी में बने मूल और नकली होलोग्राम प्रयोग किए गए थे। इस मामले में छत्तीसगढ़ के विशेष सचिव आबकारी उत्पादन शुल्क, आबकारी आयुक्त (आईएएस) अधिकारी सहित पांच के खिलाफ थाना कासना में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

छत्तीसगढ़ में हुआ करोड़ों रुपये का शराब घोटाला
प्रवर्तन निदेशालय रायपुर में तैनात उप निदेशक हेमंत ने रविवार को थाना कासना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में हुए करोड़ों के शराब घोटाले की जांच में पता चला है कि विधु गुप्ता की नोएडा स्थित मेसर्स प्रिज्म फोटोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने असली और नकली होलोग्राम बनाए थे। छत्तीसगढ़ के विशेष सचिव उत्पादक शुल्क अरुणपति त्रिपाठी आपूर्ति के लिए मूल और डुप्लीकेट होलोग्राम का विवरण उन्हें बताते थे। होलोग्राम की संख्या उसके हिसाब से मुद्रित करके भेजी जाती थी।
विज्ञापन

इन धाराओं में मामला हुआ दर्ज
अरुणपति त्रिपाठी द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबरों के होलोग्राम को सड़क मार्ग से छत्तीसगढ़ ले जाया जाता था। ईडी ने जांच के दौरान कंपनी से डुप्लीकेट होलोग्राम जब्त किए हैं । इस मामले में थाना कासना में अरुण पति त्रिपाठी (आईटीएस) स्पेशल सेक्रेट्री एक्साइज, निरंजन दास (आईएस) एक्साइज कमिश्नर, अनिल टुटेजा (आईएएस) विधु गुप्ता और अनवर देहबर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आईपीसी की धारा 420, 468, 471, 473, 484 ,120- बी के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें