फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दहेज में एसयूवी, 11 लाख और सोना मांगने में पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

दहेज में एसयूवी, 11 लाख और सोना मांगने में पांच पर केस

वैवाहिक वेबसाइट के जरिए हुआ था रिश्ता, 14 फरवरी को गुरुग्राम से आनी थी बरात
दूल्हा पक्ष ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बरात लाने से कर दिया था इन्कार

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। दहेज में फॉर्च्यूनर कार, 11 लाख रुपये और 11 तोला सोना के अलावा रिश्तेदारों के लिए ब्रांडेड कपड़े मांगने पर दूल्हा हेमंत, पिता उदयवीर सिंह, मां मधु चौहान, बहन जूही और बहनोई नवदीप के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रेनो के सेक्टर-डेल्टा निवासी युवती का रिश्ता वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से गुरुग्राम निवासी हेमंत से तय हुआ था।
कोतवाली में दी शिकायत में लड़की पक्ष ने बताया कि बातचीत के दौरान हेमंत के परिवार वालों ने दहेज नहीं लेने की बात कही थी। इससे प्रभावित होकर सगाई में काफी रुपये खर्च किए गए। दोनों पक्षों की सहमति से 14 फरवरी को शादी की तारीख तय की गई। इसके बाद लड़की पक्ष शादी की तैयारी में जुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच हेमंत की मां मधु ने फॉर्च्यूनर कार, 11 लाख नकद, 11 रिश्तेदारों के लिए 11 तोले की सोने की अंगूठियां और 51 रिश्तेदारों के लिए प्रसिद्ध ब्रांड के कपड़े की मांग कर दी। लड़के पक्ष के इस रवैये से लड़की पक्ष हैरान रह गया। लड़की पक्ष ने हेमंत के जीजा नवदीप से मामले में हस्तक्षेप करने को कहा, लेकिन मांग पूरी नहीं होने वर पक्ष ने बरात लाने से इन्कार कर दिया। इस बाद पीडि़त पक्ष ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें