नूंह। इंडरी के पास नाकाबंदी कर शुक्रवार को पुलिस ने चार गोवंश को मुक्त कराने में कामयाबी हासिल की है। तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी गोवंश को गोशाला छोड़ दिया गया है। एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि फसल के कारण तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गए। गाड़ी को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीम ने पिछले दिनों अलग-अलग वारदात में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर40 गोवंश को मुक्त कराया है। इसके अलावा एक ट्रक, कैंटर और अन्य गाड़ी बरामद की है।