फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फोन पर गाली-गलौज के आरोपी पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। महिला ने गांव के ही दंपती पर फोन कर धमकी और गाली देने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपी दंपती के खिलाफ थाना मसूरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस सहायक आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मसूरी क्षेत्र के ग्राम अमीरपुर बडायला निवासी गीता पत्नी संजय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि इसी गांव के निवासी राकेश उर्फ राजेश अपनी पत्नी के साथ रहता है। आरोप है कि राकेश ने बीते वर्ष 11 जून को कपिल के फोन पर गाली-गलौज करके उसके बारे में अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद बीते 19 जुलाई को उसके पुत्र राजा उर्फ छोटू के फोन पर अपशब्द कहे और उसके पुत्रों को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी राकेश उर्फ राजेश की पत्नी भी उसे अपशब्द कहकर वीडियो इंस्टाग्राम पर डालती है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता गीता पत्नी संजय निवासी अमीरपुर बडायला मसूरी की तहरीर के आधार पर आरोपी राकेश उर्फ राजेश व उसकी पत्नी पूनम के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें