तावडू। नूरपुर गांव के पहाड़ियों में अवैध खनन करने के आरोप में पांच नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। खनन निरीक्षक बासुदेव यादव ने बताया कि 13 जनवरी को उनके आदेश पर खनन विभाग की एक टीम गांव सिलखो और नूरपुर पहाड़ में निरीक्षण करने गई थी। इस दौरान पहाड़ की चार खानों में 10-12 मजदूर अवैध खनन कर रहे थे। टीम को देखकर आरोपी औजारों सहित मौके से भाग गए। वहां पर अवैध खनन सहित ट्रैक्टर ट्राली के ताजा निशान मिले। खनन अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी आस मोहमद उर्फ आसू, अब्दुल, मुबीन, गुजर, सुलेखां निवासी नूरपूर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।