फरोजपुर झिरका/नगीना। स्थानीय अपराध शाखा टीम ने गोतस्करों से 4 मवेशियों को छुड़ाने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए मवेशियों को फिरोजपुर झिरका की गोशाला में भेज दिया गया है। वहीं चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार सुबह अपराध शाखा टीम को सूचना मिली कि कुछ तस्कर चार मवेशियों को वध के लिए तिगरा मोड़ से होते हुए राजस्थान गांव के गांव नांगल में ले जा रहे हैं। हवलदार मोहनलाल ने अपनी टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी लेकिन पुलिस को देखकर तस्कर मवेशियों को छोड़कर भाग गए। जांच अधिकारी हरि प्रेम ने बताया कि मवेशियों को मुंह और पैरों से बुरी तरह बांध रखा था। पुलिस ने जमशेद, साबिर, रज्जाक, जाकिर निवासी उटावड़ थाना जिला पलवल के खिलाफ गो संवर्धन एवं गो संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।