फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 50 लाख की रंगदारी मांगने में 12 पर केस दर्ज

Sat, 29 Apr 2023 12:06 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
50 लाख की रंगदारी मांगने में 12 पर केस दर्ज
विज्ञापन

आरोपियों में रणदीप भाटी, अनिल दुजाना और हरेंद्र शामिल
दादरी पुलिस छानबीन शुरू की, आरोपियों की तलाश में जारी

संवाद न्यूज़ एजेंसी
दादरी। चमन भाटी और साले पंकज नागर की हत्या के बाद अब बदमाशों ने परिजनों से 50 लाख की रंगदारी मांगी है। परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है और चमन हत्याकांड में गवाही देने से भी मना किया जा रहा है। मामले में रणदीप भाटी, अनिल दुजाना और हरेंद्र समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दादरी पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि गांव डाबरा निवासी कमल भाटी के भाई चमन और उसके साले पंकज पर 27 जून 2012 को ग्रेनो में हमला किया गया था। इसमें पंकज की मौत हो गई थी। इसके बाद चमन की भी हत्या कर दी गई थी। मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। चमन की हत्या के मामले में उसका भांजा संदीप भी गवाह है। संदीप को गवाही देने से रोका जा रहा है और 50 लाख की रंगदारी मांगी जा रही है। पुलिस ने बताया कि रंगदारी मांगने के मामले में रणदीप भाटी, अनिल दुजाना, हरेंद्र, रवि, यतेंद्र उर्फ लाला, शक्ति, नवीन उर्फ बिल्लू, अजीत, सुंदर, अमित खारी, हरेंद्र बंसल, सत्येंद्र बंसल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसीपी सार्थक सिंगर का कहना है कि उक्त मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ट्रांसपोर्ट कारोबार को लेकर चल रहा विवाद
पिछले दिनों अमित खारी ने जान से मारने के लिए हमले का आरोप लगाया था, मगर अब चमन के भांजे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारों का कहना है कि असल में यह लड़ाई ट्रांसपोर्ट के कारोबार और कंपनियों में मिलने वाले ठेके को लेकर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें