फिरोजपुर झिरका। शहर के वार्ड नं. 8 से बुधवार को बाइक और 20 हजार रुपये चोरी करके बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कृष्ण पुत्र अर्जुन कुमार वार्ड नं. 8 ने बताया कि बुधवार शाम को घर के अंदर रखा था। जब उसकी नींद खुली तो देखा कि घर से बाइक तथा पैसे गायब थे। जांच अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो