नोएडा। सेक्टर-129 स्थित गुलशन वन मॉल के पास बाइक सवारों ने कार में टक्कर मारने के बाद चालक अतुल कुमार तिवारी के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की। पीड़ित लखनऊ के रहने वाले हैं और 20 अक्तूबर की रात भजन कार्यक्रम से लौट रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर कार का शीशा तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो