नोएडा। निठारी गांव में खड़ी एक कार के रिम समेत चारों टायर चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निठारी गांव के गली नंबर दो में रहने वाले गोलू गुप्ता चालक हैं। उन्होंने कार 26 सितंबर की रात घर के पास खड़ी की थी। अगले दिन देखा तो कार के चारों टायर रिम समेत गायब थे। कार ईंटों पर खड़ी थी। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। ब्यूरो