दादरी(संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड पर पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पुल के समीप ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार जारचा कोतवाली क्षेत्र के मिल्क खंडेरा गांव निवासी मुकेश कुमार व कुसुम गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने कार सवारों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।