ग्रेटर नोएडा। चार मूर्ति पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। मेरठ निवासी अवधेश ने बताया कि उसके पिता रामचरन और माता यशोदा पांच मार्च को चार मूर्ति पुलिस चौकी के पास पहुंचे की थे कि कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो