दादरी (संवाद)। नई दिल्ली के पालम रोड द्वारका पुरी निवासी बृजेश 30 अगस्त को अपनी कार से बुलंदशहर जा रहे थे। दादरी क्षेत्र के पेरीफेरल एक्सप्रेसवे स्थित बील अकबरपुर टोल प्लाजा पर पहुंचे तो उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें बृजेश कुमार घायल हो गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने भागते हुए ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बृजेश की शिकायत पर ट्रक चालक संजय के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।