ग्रेटर नोएडा। क्रॉसिंग रिपब्लिक के समीप ट्रक चालक की लापरवाही से कार क्षतिग्रस्त हो गई। एम्बराल्ड सोसाइटी निवासी सचिन त्रिवेदी ने बिसरख कोतवाली में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके अनुसार 2 सितंबर की रात वह कार से लाल कुआं से क्रॉसिंग रिपब्लिक की ओर जा रहे थे। लोहे वाले पुल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने अचानक बाईं ओर मोड़ लिया और पीछे करने लगा। इसी दौरान उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसी बीच यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए नेशनल हाईवे प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम ने ट्रक को सड़क किनारे हटा दिया, जिसका फायदा उठाकर चालक ट्रक सहित भाग गया। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो