हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
- फोटो : प्राथमिक विद्यालय भभोट परिसर के ऊपर से गई एचटी लाइन।
यमुनानगर। जिला सचिवालय के पास पुराने एनएच-73 मार्ग सोमवार रात लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कार टकरा गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं चालक को हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम ने क्षतिग्रस्त कार को मार्ग से हटाया और थाना सेक्टर-17 पुलिस में सूचित किया। मामले में किसी तरह की शिकायत न होने पर पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। संवाद