फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर कैंटर से टकराई कार, चार बच्चों सहित 7 घायल

विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
जेवर। यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह कैंटर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से एक कार पीछे से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जेवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से घायलों को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां एक महिला और दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, जेवर के रोही गांव निवासी जितेंद्र के परिजन नजफगढ़ दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आ रहे थे। इस बीच कैंटर चालक ने लेन बदलते हुए अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही जितेंद्र के परिवार की कार कैंटर से टकरा गई। हादसे में कार चालक मोनू (27), सोनिया (33), प्रीती (26), निखिल (10), प्रेम (10), दिया (9) व सलोनी (11) घायल हो गए। जेपी इंफ्राटेक के निजी सुरक्षा कर्मियों ने सभी घायलों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, परिजन ने घायलों की स्थिति व अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सभी को सफदरजंग अस्पताल रेफर करा लिया। यहां सोनिया, प्रेम व निखिल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें