फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक से टकराई कार, युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। बहन की शादी का कार्ड व दीपावली की मिठाई देने जा रहे बाइक सवार युवक से कार टकरा गई। आरोप है कि कार सवार तीन युवकों ने पीड़ित को जमकर पीटा और मोबाइल फोन तोड़ दिया। जेवर निवासी पीड़ित आयुष के पिता की शिकायत पर जेवर कोतवाली में तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। घटना 19 अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे की है। आयुष का आरोप है कि जब वह बाइक से ख्वाजपुर गांव के पुल को पार कर विद्या सागर अकादमी के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार आई 10 कार ने टक्कर मार दी। मौके पर कार सवार तीन युवक बाइक सवार को घेरकर गालीगलौज करने लगे। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि वाहन संख्या के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें