रबूपुरा (संवाद)। शादी में आए युवक की कार व लैपटॉप चोरी होने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि सूरजपुर निवासी सुनील शर्मा फलैदा बांगर गांव में शादी समारोह में आए थे। उन्होंने अपनी कार शादी के पंडाल के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान चोरों ने उनकी कार और उसमें रखा लैपटॉप और अन्य सामान चोरी हो गया।