दादरी (संवाद)। गुर्जर दिवस पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने जीटी रोड पर बाइक और कार रैली निकाली। रैली का नेतृत्व प्रदेश की क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा सोनल नागर ने किया। रविवार को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के कार्यकर्ता धूम मानिकपुर गांव में एकत्र हुए। जीटी रोड पर नारे लगाते हुए दादरी स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में बनी गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली का समापन किया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखवीर सिंह आर्य ने कहा कि युवाओं को पूर्वजों से सीखना होगा और समाज के प्रति निष्ठा भाव से कार्य करने चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को लगातार समाज और अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहिए। इस अवसर पर राधा चरण भाटी, राजेंद्र भाटी, सतवीर नागर, मांगेराम, मनोज गुर्जर, सेवाराम, भूलेराम, कृपाल सिंह, श्याम सिंह आदि उपस्थित रहे।