फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मदिन पार्टी में जाते समय पलटी कार, 5 घायल
विज्ञापन

रबूपुरा। मिर्जापुर गांव के पास यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर रविवार शाम एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। कार पेड़ से भी टकराई थी। कार में पांच लोग सवार थे। सभी को चोट आई है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इनकी पहचान मूलरूप से बुलंदशहर के राट गांव निवासी प्रवेश, सतेंद्र, अंकित, विनय और एक अन्य के रूप में हुई है। पुलिस के पहुंचने से पहले घायलों को अस्पताल भेज दिया गया। सभी खेरली गांव रिश्तेदार के घर जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहे थे। सूचना मिलने पर रिश्तेदार पहुंचे। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि मौके पर कार पड़ी मिली। कार थाने लाई गई है। घायलों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें