फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत
विज्ञापन

दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कैंटर चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार की रात हरियाणा से मेरठ की तरफ कैंटर चालक रंजीत (30 वर्ष) निवासी जनकल्याण सोसायटी सिरसा हरियाणा जा रहा था। बील अकबरपुर के पास उसने कैंटर रोक दिया। जैसे ही वह शौच के लिए गाड़ी से उतरा, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर दादरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दस्तावेज के आधार पर मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गई। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें