फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कैंटर चालक की मौत, क्लीनर गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। केएमपी पर ट्रक की टक्कर कैंटर चालक की मौत हो गई जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीजीआई रोहतक में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जांच अधिकारी सहायक निरीक्षक बनवारी लाल ने बताया कि गत 13 जनवरी की रात कैंटर चालक राजकुमार व क्लीनर चंद्रप्रकाश केएमपी एक्सप्रेसवे से जा रहे रहे थे। रात 10 बजे जब धुलावट टोल टैक्स के पास पहुंचे तो तेज गति से आते हुए अज्ञात ट्रक चालक ने कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक व क्लीनर गाड़ी के केबिन में बुरी तरह फंस गए जिन्हें लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण चालक राजकुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि घायल क्लीनर को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे के दौरान घटनास्थल से कार में जा रहे चश्मदीद यशपाल निवासी खजूरका थाना चांदहट जिला पलवल के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें