दादरी (संवाद)। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले के विरोध में सोमवार को छोलस गांव में कैंडल मार्च निकाला। गांववासियों ने आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए और मारे गए और घायल लोगों के लिए इंसाफ की मांग की। मौलाना इरफान रजा ने इस हमले को इंसानियत पर हमला बताया। इस दौरान इस्लाम मियां, गुलाम अली, सैय्यद हसन रजा, आलम, कमर अब्बास, अरमान बीडीसी, इनाम, मसूद अकबर आदि मौजूद रहे।