फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसला चुनावों के लिए कई प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विज्ञापन
हसला जिला प्रधान के लिए नामांकन भरने के दौरान डॉ. सुलक्षण अहलावत - फोटो : Mewat
विज्ञापन
हसला चुनावों के लिए कई प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन

नूंह। सात फरवरी को जिले में होने वाले हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के चुनाव को लेकर बुधवार को अंतिम दिन कई प्रत्याशियों ने अपने नामांकन भरे। इस दौरान जिला प्रधान पद के लिए मुख्य रूप से डॉ. सुलक्षण अहलावत अंग्रेजी प्रवक्ता इंडरी, विक्रमजीत प्रवक्ता अंग्रेजी खंड नगीना, ऊषा रानी प्रवक्ता हिंदी नूंह और प्रवीन कुमार प्रवक्ता अर्थशास्त्र फिरोजपुर झिरका ने नामांकन भरे। इसके अलावा जिले के अलग-अलग खंडों से प्रधान के लिए भी नामांकन भरे गए। इनमें नूंह खंड में राकेश कुमार खोड बसई और अरशद नूंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तावडू खंड से सुरेंद्र कुमार, राजपाल यादव, नगीना खंड से डॉ. राजेश, फिरोजपुर झिरका खंड से वेदपाल, दीनमोहम्मद, पुन्हाना खंड से मोहम्मद सद्दीक, कुमार अली, जहांगीर और विजय कुमार ने नामांकन भरा है। इस दौरान डॉ. सुलक्षणा ने बताया कि लंबे समय से जिले में प्राध्यापकों की कई समस्याएं रही हैं। अगर उन्हें प्रधान बनने का मौका मिला तो वे सभी के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें