फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैंसर स्क्रीनिंग को जिला अस्पताल में लगेगा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कैंसर और टीबी स्क्रीनिंग के लिए जिले में 100 कैंप लगाए जाने हैं। इसके तहत सोमवार को जिला अस्पताल में भी कैंसर स्क्रीनिंग कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंप की तैयारी पूर कर ली गई है। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि अस्पताल में लगने वाले कैंपों में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ओरल कैंसर सहित अन्य कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस कैंप में जिला अस्पताल के डॉक्टर के साथ ही कुछ डॉक्टर बाहर से ही भी आ सकते हैं। सीएमएस ने बताया कि कैंसर और टीबी ऐसी बीमारी है जो बढ़ रही है लेकिन कम करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह पहल की जा रही है। इससे नए मरीजों के चयन में आसानी होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें