ग्रेटर नोएडा वेस्ट में विश्व स्वास्थ्य दिवस को लेकर आयोजित कैंसर कम्युनिटी वॉक रन में भाग लेत
ग्रेटर नोएडा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में ग्रेनो वेस्ट में कैंसर कम्युनिटी वॉक रन हुई। इसमें 100 से अधिक कैंसर योद्धाओं ने भाग लिया। उन्होंने अपनी कहानी साझा की। उन्होंने लोगों को बताया कि कैसे कैंसर जैसी बीमारी को हराकर वह सामान्य लोगों की तरह खड़े हैं। कैंसर वॉरियर मनीषा कुमार ने बताया कि कैंसर पीड़ितों से सिद्ध कर दिया है कि वह बीमारी को हराना 5 किमी दौड़ में प्रथम आलोक गोयनका, द्वितीय हरीश सिंघानिया और तीसरा स्थान निशांत गुप्ता ने हासिल किया। 3 किमी में प्रथम किरण कुमार, द्वितीय प्रणामिता और तृतीय स्थान अनुभा मित्तल ने जीता। कई अन्य श्रेणी में भी लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सपोर्ट ग्रुप्स, परिवार व केयरगिवर्स, साइक्लिंग ग्रुप्स, क्यूरेशन एफ फिटनेस हब आदि मौजूद रहें। ब्यूरो