दादरी (संवाद) । दिल्ली की तरफ जाने वाली लोकल पैसेंजर ट्रेनों के अलावा अन्य ट्रेन भी रद्द होने से यात्रियों को दिनभर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए ऑटो व अन्य साधनों से पहुंचने के लिए मजबूर हुए। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडर गुलजार सिंह पुलिस बल के साथ जमे रहे। लोकल पैसेंजर ट्रेन आने पर यात्रियों को अलीगढ़ की तरफ रवाना किया गया। यात्री ओमवती का कहना है कि वह अलीगढ़ जाने की तरफ ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंची । रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का आगमन बंद होने को लेकर वह परेशान हो गई । उसके बाद प्लेटफार्म पर ट्रेनों का बैठकर इंतजार करने लगी । ट्रेनों के आवागमन को लेकर बेहद परेशानी का सामना करने को मजबूर हुई। यात्री ममता का कहना है कि उन्हें अपनी जरूरी कार्य से टूंडला की तरफ जाना था । लेकिन ट्रेनों के नहीं आने को लेकर बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा । तथा परेशानी महसूस कर समय रहते अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच सकी ।