फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सपनों का भारत रंगने का अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा सप्ताह अभियान के तहत शुक्रवार को मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसकी शुरुआत शहर के एक विद्यालय से हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से विकसित भारत की कल्पना को कागज पर उकेरा। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि इस तरीके की प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा को सामने रखने का मौका मिलता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित वशिष्ठ ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन में भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, सांसद प्रतिनिधि व उपाध्यक्ष संजय बाली, किसान मोर्चा अध्यक्ष ओमवीर अवाना, अशोक मिश्रा, पप्पू प्रधान और विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित वत्स सहित शिक्षक व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें