फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए कैंप आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत गौतमबुद्ध नगर में शनिवार और 24 अक्तूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। जहां पात्र मतदाता नाम जुड़वाने और पंजीकरण संबंधी प्रक्रिया में सहायता ले सकेंगे। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को एनआईसी सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों, बीएलओ और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें