फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एक माह बाद भी घर पर नहीं पहुंचे गणना प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह बाद भी घर पर नहीं पहुंचे गणना प्रपत्र
विज्ञापन

रबूपुरा (संवाद)। जिले की विधानसभाओं की मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है, लेकिन अभी भी काफी जगह ऐसी है, जहां बीएलओ ने मतदाताओं से संपर्क नहीं किया है। साथ ही मतदाताओं के पास गणना प्रपत्र भी नहीं पहुंचे है। रबूपुरा कस्बे के कई मोहल्लों के निवासी अभी भी बीएलओ का इंतजार कर रहे हैं। जबकि कार्यक्रम एक माह बीत चुका है। रबूपुरा के मोहल्ला इंदिरा नगर के निवासी बबली कुमार, मूलचंद सिंघल, रुचि देवी, अजय वर्मा, सीमा सिंघल, सुनील कुमार का कहना है कि उनके यहां बीएलओ अभी तक नहीं पहुंचा है। साथ ही गणना प्रपत्र भी नहीं मिले हैं। कई बार बीएलओ के बारे में जानकारी ली गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसआईआर की कोई जानकारी नहीं है। निवासियों का कहना है कि इस संबंध में अब उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें