फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैलरी में रखी है सरकारी दस्तावेजों की अलमारी, लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

गैलरी में रखी है सरकारी दस्तावेजों की अलमारी, लगाई फटकार
उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के चेयरमैन ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया औचक निरीक्षण
राजस्व अभिलेखों का रखरखाव नहीं मिला ठीक, अफसरों को दी सख्त हिदायत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के चेयरमैन ने कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रिकॉर्ड रूम और अन्य कई विभाग में राजस्व दस्तावेजों का रखरखाव सहीं नहीं मिला। तीन विभाग के सरकारी दस्तावेजों की अलमारियां गैलरी में रखी मिलीं, जिस पर राजस्व परिषद के चेयरमैन ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाकर सुधार करने की हिदायत दी। चेयरमैन ने अफसरों के साथ जिलाधिकारी के कार्यालय में विभिन्न मुद्दों पर बैठक की, रियल टाइम खतौनी करने के कार्य की भी समीक्षा की।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के चेयरमैन संजीव मित्तल सबसे पहले ईआरके कार्यालय में पहुंचे। उसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, राजस्व रिकॉर्ड रूम, सीआरए कक्ष, खाद्य विभाग, खनन अधिकारी कार्यालय, एआईजी स्टांप कार्यालय व निर्वाचन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। रिकॉर्ड रूम में राजस्व दस्तावेजों के रखरखाव में खामियां मिली हैं। वहीं खाद्य विभाग के कार्यालय में भी दस्तावेजों को ठीक से नहीं रखा गया था, जिस पर चेयरमैन ने नाराजगी जाहिर की और तत्काल दस्तावेजों के रखरखाव ठीक से करने के निर्देश दिए। ईआरके कार्यालय में आने वाली सभी डाक पत्रों का रखरखाव और निस्तारण में सुधार करने के निर्देश दिए। यहां पर उन्होंने रिकॉर्ड रूम में रिकॉर्ड को मानक एवं गुणवत्ता के साथ रखने के संबंध में भी निर्देश दिए। संयुक्त कार्यालय से जारी होने वाले चरित्र प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्र की गहनता से जांच की। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, खनन विभाग और निर्वाचन कार्यालय के दस्तावेजों की अलमारी व संदूक गैलरी में रखी मिली। चेयरमैन ने नाराजगी जाहिर की और तत्काल गैलरी से अलमारी व संदूक हटाने के निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण के बाद चेयरमैन संजीव मित्तल ने अफसरों के साथ डीएम कार्यालय में बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें